देव जन्मोत्सव पर "पढ़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज" के प्रण के साथ हुआ जान जागरूकता अभियान का शुभारंभ

   टोंक जिले के लावा ग्राम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन एवं  " पढ़ेगा समाज बढ़ेगा समाज " का नारा गुंजा

    18 फरवारी, टोंक  "पड़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज"  के नारे को आगे बढ़ाते हुए 18 फरवरी 2021 को राजस्थान के टोंक जिले तहत लावा में कोरोना की महामारी के पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया.
   कार्यक्रम श्री देव नवयुवक मंडल लावा के द्वारा आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कर्नल देव आनंद गुर्जर,राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल गुर्जर महासभा को साफा एवं पुष्प माला पहनाकर भगवान देवनारायण जी की जयंती के अवसर पर आशीर्वाद मिला.
    कोरोना की महामारी के पश्चात "पड़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज" के नारे का पुनः आगाज करते हुए राजस्थान के गुर्जर समाज एवं युवाओं ने कर्नल गुर्जर की भावना को मद्देनजर रखते हुए भगवान देवनारायण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर इलाके के मेघावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करने का शुभ आरंभ किया गया. यह पिछले 10 साल में पहली बार देखने में आया कि पुरस्कृत छात्राओं की संख्या छात्रों से कहीं ज्यादा थी. 
    कर्नल देव आनंद गुर्जर ने अपने उद्बोधन के दौरान बताया कि जिस प्रकार बदलते भारत मैं पुरस्कृत मेधावी छात्र एवं छात्राओं को बधाई देते हुए बदलते हुए गुर्जर समाज का कर्णधार बताते हुए शिक्षा में बढ़ावे के लिए अग्रिम भूमिका निभाने का आग्रह किया और बड़ी संख्या में मौजूद बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए समाज को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रहित में योगदान करते रहे. अपनी बात को बढ़ाते हुए समाज से समाज से जुड़ी हुई समस्या को लेकर सचेत एवं जागरूक रहने की जरूरत पर जोर देते हुए बताया की जोधपुरिया देव धाम से निवाई मोड़ तक फोरलेन सड़क की मांग  को लेकर  दुख जताते हुए  मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत साहब से  हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए  जोधपुरिया देव धाम तक  सड़क निर्माण की  घोषणा  करने का  आग्रह किया . इसके साथ साथ  उन्होंने कहा जोधपुरिया टोंक का गुर्जर बाहुल्य इलाका होने के बावजूद पिछले 72 वर्षों से किसी भी राजनीतिक पार्टी ने कभी भी भूमि पुत्र को प्रतिनिधित्व करने के लिए आगे नहीं बढाया है जिसके फलस्वरूप इलाके में  गरीब और सामान्य जनमानस की समस्याओं की  सुनवाई एवं उन पर कार्रवाई नहीं होती है । कार्यक्रम में पधारे हजारों की संख्या में वृद्ध महिला युवा एवं बच्चों ने दोनों हाथ उठाकर एक आवाज में सरकार एवं राजनीतिक नेतृत्व से गुर्जर समाज की समस्याओं पर मंथन एवं समाधान हेतु कदम उठाने का आग्रह करते हुए भरोसा जताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय निवाई मोड से लेकर जोधपुरिया देव धाम तक सड़क निर्माण एवं  जोधपुरिया के नजदीक  सरकारी यूनिवर्सिटी की घोषणा जल्दी ही करेंगे ।
    इसी मौके पर केंद्र सरकार को कश्मीर में शेड्यूल्ड ट्राइब एट एवं 2006 वन अधिकार अधिनियम लागू करने के लिए एवं वहां पर 25 लाख जनसंख्या वाले गुर्जर समुदाय को लाभ देने के लिए धन्यवाद करते हुए यह भी बताया कि कश्मीर अगर भारत का हिस्सा है तो उसमें एलओसी पर रहने वाले गुर्जर समाज का सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बलिदान देने के लिए भारतवर्ष के गुर्जर समाज की ओर से धन्यवाद दिया ।
    युवा टीम के नेतृत्व श्री विष्णु गुर्जर जी, श्री सूरज गुर्जर ,श्री दीपक गुर्जर ,श्री भंवर लाल गुर्जर ,श्री सोजी राम गुर्जर एवं पप्पू गुर्जर की टीम को विशेष बधाई देते हुए आगे भी इसी प्रकार समाज एवं देश हित के कार्य करते हुए प्रेरणा स्रोत कार्य करते रहने का आग्रह किया. 
   समाजसेवी श्री उदाराम जी , श्री भंवर लाल जी गुर्जर एसएचओ डिग्गी, श्री छोगालाल जी गुर्जर जिला परिषद सदस्य, श्री हंसराज जी गुर्जर जिला परिषद सदस्य, श्री कमल जी जैन सरपंच लावा, श्री शंकर गुर्जर, श्री भैरव गुर्जर, श्री गोपाल जी गुर्जर, डॉक्टर लीला राम जी गुर्जर सिल्क एंड वूल डिपार्टमेंट, प्रधानाचार्य श्री उदय लाल जी गुर्जर, भंवर लाल जी गुर्जर एवम राम किशन जी गुर्जर इलाके के गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में मौजूद थे । 

Comments

Popular posts from this blog