Posts

Showing posts from February, 2021

देव जन्मोत्सव पर "पढ़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज" के प्रण के साथ हुआ जान जागरूकता अभियान का शुभारंभ

Image
    टोंक जिले के लावा ग्राम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन एवं  " पढ़ेगा समाज बढ़ेगा समाज " का नारा गुंजा     18 फरवारी, टोंक  "पड़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज"  के नारे को आगे बढ़ाते हुए 18 फरवरी 2021 को राजस्थान के टोंक जिले तहत लावा में कोरोना की महामारी के पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया.    कार्यक्रम श्री देव नवयुवक मंडल लावा के द्वारा आयोजित किया गया था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे कर्नल देव आनंद गुर्जर,राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल गुर्जर महासभा को साफा एवं पुष्प माला पहनाकर भगवान देवनारायण जी की जयंती के अवसर पर आशीर्वाद मिला.     कोरोना की महामारी के पश्चात "पड़ेगा समाज तो बढ़ेगा समाज" के नारे का पुनः आगाज करते हुए राजस्थान के गुर्जर समाज एवं युवाओं ने कर्नल गुर्जर की भावना को मद्देनजर रखते हुए भगवान देवनारायण जी के जन्मोत्सव के अवसर पर इलाके के मेघावी छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरित करने का शुभ आरंभ किया ...